{"_id":"5b142fed4f1c1ba86e8b6268","slug":"141528049645-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह चार बजे चार मोहल्लों में विद्युत टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह चार बजे चार मोहल्लों में विद्युत टीम का छापा
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए सुबह चार बजे चार मोहल्लों में एक साथ छापा मारा। उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। छापामार टीम ने लोगों को जगाकर बिजली की चेकिंग की तो बिजली की बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। दिन में ईमानदारी से बिजली चलाने का दावा करने वाले लोग रात में कटिया डालकर बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। विद्युत निगम की टीम ने 66 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
रविवार को सुबह के चार बजे मोहल्ला नुमाइश कैंप, राधा विहार, गोपाल नगर और देवपुरम के लोग चैन की नींद सो रहे थे, तभी अचानक विद्युत निगम की रेड पड़ी और फिर खलबली मच गई। एक व्यक्ति नींद में उठा और टीम की नजरों से छिपने का प्रयास करते हुए डाली गई कटिया तार को उतारने लगा, लेकिन टीम ने उसकी वीडियो बना डाली। फिर उसके खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी गई। उसका मकान खुलवाकर उसकी केबिल जब्त कर ली गई। विद्युत निगम की टीम अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता एके वर्मा तथा सुशील गर्ग के नेतृत्व में नुमाइश कैंप पहुंची। वहां से 18 टीमें बनाकर एक साथ छापा मारा। लोग सोते में हड़बड़ी में उठे और डाली गईं कटिया तारों को उतारने का प्रयास किया। एक के बाद एक करके 46 लोगों के घरों में कटिया तार डालकर बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि 20 ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया जो बकाया भुगतान के चलते कनेक्शन कटने पर फिर से जुड़वाकर बिजली चोरी कर रहे थे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने 66 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है।
-------------
-- 98 कनेक्शन की हुई जांच,
विद्युत निगम की 18 टीमों ने कुल 98 कनेक्शन की जांच की थी। जिनमें से 66 कनेक्शन पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 46 लोग तो ऐसे थे जो कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
----------
-- सुबह नहीं हटा पाते लोग कटिया
विद्युत निगम नगरीय क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले लोग सुबह गहरी नींद में होते हैं और सुबह कटिया नहीं हटा पाते। इसलिए तड़के ही छापामार कार्रवाई की नीति अपनाई जा रही है। लगातार बिजली की चोरी पकड़ी जा रही हैं।