{"_id":"5af9d8874f1c1bea408b5533","slug":"141526323335-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने निगम प्रबंधन एवं शासन पर समझौते का पालन न किए जाने का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
सोमवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि यूनियन द्वारा शासन को प्रेषित 16 सूत्रीय मांग पत्र पर 8 अप्रैल को समझौता हुआ था, जिसमें अनुपालन के लिए दस दिन समय लिया गया था। लेकिन एक माह से अधिक होने के बावजूद अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में विश्वसनीयता का अभाव एवं असंतोष व्याप्त होने लगा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मांगों के संबंध में अनुपालन कराया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होगी। इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार तोमर, शाखा अध्यक्ष अजय वालिया, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, डिपो शाखा अध्यक्ष कामिल अहमद, शाखा मंत्री विशंबर तिवारी, प्रवीन गौतम, विनेश्वर प्रसाद, प्रेमचंद मोगा, प्रदीप कुमार पंकज कुमार, उमेश कुमार, जगमोहन, मुमताज, कमाल अहमद, अशोक कुमार शामिल रहे।