फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्लोकल विश्वविद्यालय गोली कांड को लेकर छह मई को पंचायत

ग्लोकल विश्वविद्यालय गोली कांड को लेकर छह मई को पंचायत

Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्लोकल विश्वविद्यालय गोली कांड को लेकर छह मई को पंचायत
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय हिन्दू बजरंग दल के नेता पंकज भैय्या ने कहा कि गलोकल यूनिवर्सिटी गोली कांड के आरोपियों पर रासुका में कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसके लिए 6 मई को सहारनपुर में पंचायत का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार से मांग की गई कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी की मान्यता खत्म की जाए।
विज्ञापन

आर्य नगर छुटमलपुर में ग्लोकल यूनिवर्सिटी कांड में घायल पीड़ित संदीप सैनी के आवास पर पत्रकार वार्ता कर राष्ट्रीय हिन्दू बजरंग दल के नेता पंकज भैय्या ने कहा कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी गोली कांड में जिस तरह 16 अप्रैल को संदीप सैनी, हिन्दू नेता रविन्द्र कोरी, बंटी बाल्मीकि बजरंगी को गोलियों व तलवारों से हमला कर घायल किया गया है और संदीप सैनी का अपहरण कर उन्हें एक फार्म हाउस में धर्म के आधार पर लोहे की रॉड से हाथ और टांगे तोड़ दी। पंकज भैय्या ने कहा कि इस तरह धर्म के आधार पर तीनों हिन्दू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विजय बाल्मीकि ने सरकार से मांग की है कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी की मान्यता खत्म कर दी जाए। गौरव चौहान व भगवानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीटू सिंह ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ग्लोकल यूनिवर्सिटी कांड के बारे में अवगत कराएगा। इस दौरान अंकुर चौहान, प्रदीप सैनी, राहुल कुमार, अरविंद, कुलदीप सैनी, मोंटी सैनी, यशपाल सिंह, रामकिशन सिंह सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed