{"_id":"5ab2a6fd4f1c1bb3758b6ac5","slug":"141521657597-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रेलमार्ग पर रेलवे लाइन किनारे बुधवार को युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
सरसावा थाना प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि अंबाला रेलमार्ग पर यमुनानदी के पुल के पास एक 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक की जान गई है। पहचान के लिए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।