{"_id":"5ab157414f1c1ba3238b6475","slug":"141521571649-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर हुई ट्रेनों में चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर हुई ट्रेनों में चेकिंग
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संगम एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में रेलवे पुलिस ने चेकिंग की। डॉग स्क्वाड के साथ यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में सोमवार को बम होने की सूचना के चलते हापुड़ में घंटों तक रोका गया था। बाद में उसे रवाना कर दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने कड़ी चेकिंग की। मंगलवार को रेलवे पुलिस ने डॉग स्कवाड को लेकर रेलवे स्टेशन का कोना-कोना तलाशा। सभी प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, पार्किंग क्षेत्र की चेकिंग की। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। ट्रेनों में भी चेेकिंग की गई। यात्रियों के बैगों की तलाशी ली। शाम तक रेलवे पुलिस ने चेकिंग अभियान जारी रखा।