फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूरा नहीं हो सका ढमोला में अवैध चिह्नीकरण

पूरा नहीं हो सका ढमोला में अवैध चिह्नीकरण

Sat, 10 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूरा नहीं हो सका ढमोला में अवैध चिह्नीकरण
पूरा नहीं हो सका ढमोला में अवैध चिह्नीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे के कडे़ रुख के बावजूद ढमोला नदी में अवैध अतिक्रमण के चिह्नीकरण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। डीएम ने इसके लिए 10 फरवरी तक का समय दिया था। शनिवार को छुट्टी होने के चलते चिह्नीकरण का कार्य नहीं हो सका। अभी भी ढमोला नदी के किनारे अतिक्रमण का काफी सत्यापन बाकी है। टीम द्वारा सत्यापन का कार्य सोमवार तक पूरा होने की उम्मीद है।

ढमोला नदी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है। इसके लिए राजस्व विभाग के साथ ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को भी ढमोला क्षेत्र में अतिक्रमण के चिन्हिकरण के लिए लगा रखा है। हालांकि सिंचाई विभाग के कर्मचारी पहले अतिक्रमण के सत्यापन कार्य में अपनी ड्यूटी लगाए जाने से नाखुश थे। उन्होंने इसको लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अपनी आपत्ति भी जताई थी। एडीएम एफ के कडे़ रुख के बाद ही उन्होंने अवैध अतिक्रमण कार्य में सहयोग किया। इसके बाद न्यू गोपाल नगर से लेकर खानआलमपुरा और पठानपुरा तक अतिक्रमण का चिह्नीकरण राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। इसमें खाली भूमि और उसमें किए गए अवैध निर्माणों को भी चिह्नीकरण किया गया है। शनिवार को छुट्टी होने के चलते चिह्नीकरण का कार्य बंद रहा है। बता दें कि ढमोला नदी क्षेत्र में पहले भी अतिक्रमण का चिह्नीकरण का कार्य जिला प्रशासन द्वारा कराया गया था। इसमें करीब 152 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया गया था। ढमोला नदी क्षेत्र में अतिक्रमण के चिह्नीकरण की निगरानी कर रहीं तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि शनिवार को छुट्टी होने के चलते सत्यापन का कार्य बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed