{"_id":"5a79f76f4f1c1bb2208b7a4e","slug":"141517942639-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के पहले दिन रही कक्षा निरीक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन रही कक्षा निरीक्षकों की कमी
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर) । बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कक्ष निरीक्षकों की भारी कमी रही। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि पूर्व सूचना के बावजूद भी बेसिक शिक्षा विभाग से कोई भी अध्यापक बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने नहीं पहुंचा।
मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं क्षेत्र में शांति पूर्ण शुरू हुई। यमुना खादर इंटर कालेज कंबोहमजरा के प्रधानाचार्य नाथीराम कांबोज ने बताया कि प्रथम पारी में 218 एवं द्वितीय पारी में 260 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग से पूर्व सूचना के बावजूद भी कोई भी अध्यापक ड्यूटी करने नहीं पहुंचा जिसके चलते कक्ष निरीक्षकों की भारी कमी रही। एक-एक कक्ष निरीक्षक के भरोसे काम चलाना पड़ा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में विद्युत व्यवस्था सुचारु किए जाने की मांग करते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरे का लाभ तभी मिलेगा जब विद्युत व्यवस्था सुचारु होगी। पब्लिक इंटर कालेज साढ़ौली कदीम के प्रधानाचार्य धीर सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में प्रथम पारी में 432 एवं द्वितीय पारी में 289 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की भारी कमी रही। सीसीटीवी कैमरे के चलते एक-एक कक्ष निरीक्षक की उपस्थिति में भी छात्र शांति पूर्ण परीक्षा में व्यस्त रहे।