{"_id":"5a0c8b224f1c1bec538bd5ca","slug":"141510771490-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात का पाठ
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर यातायात माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यातायात विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, सीओ ट्रैफिक ब्रह्मपाल, नगर कोतवाली प्रभारी राजेश चंद शर्मा, प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम के संयोजक व स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निदेशक उमा शर्मा ने स्कूली बच्चों के लिए बाल दिवस की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के आदर्श नागरिक हैं। इसलिए हमारा उद्देश्य स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों से परिचित कराना है क्योंकि यही उम्र सीखने की होती है जिसमें बच्चा कोई भी बात आसानी से सीख जाता है। सीओ ट्रैफिक ब्रह्मपाल ने स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराने के साथ ही डायल 100 एप की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सिम्पल मकानी, सपना कालड़ा, सुगंधा, नीरा बुद्धिराजा, सीमा धमीजा, प्रीति शर्मा, उपासना, इंदु, शालिनी, चांदनी, नेहा, भावना, कीर्ति, सिमरन, सोनिया आदि मौजूद रहीं। उधर, एमजीएम स्कूल में भी टीएसआई तेजप्रताप सिंह द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सौरभ सिंघल, कमल किशोर, अंजना, अजय असवाल, रमेश आदि मौजूद रहे।