{"_id":"59fe17af4f1c1bd9538bb032","slug":"141509824431-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्द कीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्द कीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब्द कीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी
नानौता। नगर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 549 वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा परिसर में शब्द कीर्तन करते हुए नगर में प्रभात फेरी निकाली गयी। इसमें श्रद्धालुओं ने शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के जीवन का गुणगान किया। गुरुद्वारा परिसर में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पाठ के बाद लंगर का आयोजन किया गया।
नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर अरदास के बाद नगर में प्रभात फेरी निकाली गयी। गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब पर पहुंची। प्रभात फेरी का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। ज्ञानी हरविंदर सिंह द्वारा गुरु वाणी के माध्यम से गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रधान सरदार भुपेंदर सिंह खालसा व प्रबंधक सरदार बीर सिंह ने समूह साध संगत को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश दिवस पर बधाई दी।
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सरदार बख्शीश सिंह, स. मुख्तयार सिंह, अशोक तागरा, राजकुमार कालड़ा, प्रमोद कालड़ा, इंद्रजीत सिंह, रवनीत कौर, हरीश तनेजा, महेंद्र सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, अवतार सिंह, हरबंश लाल, अरविंदर सिंह काका, जसप्रीत सिंह, मनी सिंह, अमन दीप सिंह, मन प्रीत सिंह, अमन सिंह, मनोज अरोड़ा, हरमीत कौर, अलका गुगनानी, अमरदीप सिंह, कुलजोत सिंह रमन, अमरजीत कौर, जगदीप कौर पंकज, कुलजीत कौर, कंवलजीत कौर, हरीश चाबा, गुरजोत सिंह, किशन लाल चावला, ओम चावला, राघव गुगनानी आदि ने धर्म लाभ उठाया।