{"_id":"59f384704f1c1bc8678b7f22","slug":"141509131376-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में कृषकों ने उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में कृषकों ने उठाई समस्याएं
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। किसान दिवस में कृषकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनका समाधान कराने की मांग की। उन्होंने साधन सहकारी समितियों द्वारा क्रेडिट पर खाद बीज उपलब्ध नहीं कराने पर रोष जताया। कहा कि सरकारी गोदामों पर उन्नतशील बीजों को उपलब्ध कराया जाए।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी पीके पांडे ने
अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं को समय से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि उन्नतशील बीजों की गोदामों पर उपलब्धता के बारे में किसानों को मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जाए। इसके लिए कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रजबहों की नालियों की मरम्मत, कच्ची गूलों को पक्की करने हेतु अलग से बैठक कराने और ऋण मोचन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कृषकों ने किसान दिवस में मुख्यत: ऋण मोचन योजना के अंतर्गत ऋण माफी में अवशेष कृषकों द्वारा ऋण माफी कराने से संबंधित शिकायतें जोर शोर से उठाई। उन्होंने स्वच्छ शौचालयों के बनाने की मांग की, पनियाली कासिमपुर में राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप लगाया गया। गन्ना मिल समय से चलाने व सप्लाई बढ़ाने की मांग की, जबकि कृषकों का सट्टा कम व बेसिक उत्पादन ज्यादा है। किसानों ने साधन सहकारी समितियों से कृषकों को उधार खाद बीज दिलाने, रजबहों की नालियों की मरम्मत कराने आदि मांग की। राजेश कुमार निवासी मनोहरपुर ने प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने, सेठपाल नंदी फिरोजपुर द्वारा पावर ग्रिड द्वारा पेड़ों का मुआवजा नहीं दिए जाने, अरविंद कुमार द्वारा दिल्ली रोड, विजय नगर में पेय जल पाइप लाइन बिछाने तथा पोल पर स्ट्रीट लगाने , राकेश कुमार निवासी ग्राम पठानपुरा नानौता द्वारा शिकायत की वह मार्च 2016 का बकायादार है, उसने धनराशि जमा भी नही की है उसका सत्यापन लेखपाल द्वारा कर लिया गया है। उसके पास 20 बीघा जमीन है। लेकिन ऋण मोचन का लाभ उसे प्राप्त नही हुआ है। रामपाल सिंह गंगोह, हरिराम सरसावा, तीर्थपाल नागल, खेम सिंह गंगोह, नाथीराम व सुनील पुवारका आदि कृषकों द्वारा ऋण मोचन योजना में अपना नाम न आने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन, भूमि संरक्षण, केवीके, उद्यान विभाग, पीडब्लूडी, विद्युत निगम, नलकूप विभाग, सिंचाई नहर, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।