{"_id":"59c5597f4f1c1b9c688b5f59","slug":"141506105727-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में पानी आने की सूचना से सिद्धपीठ में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में पानी आने की सूचना से सिद्धपीठ में अफरातफरी
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। श्री शाकंभरी देवी में लगे शारदीय नवरात्र मेले में शुक्रवार की दोपहर बाद बारिश होने के बाद खोल (नदी) में पानी आने की संभावना का एनाउंसमेंट किए जाने से दुकानदारों और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुबह से दोपहर तक सिद्धपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आदि शक्ति के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया।
शुक्रवार को दूसरे नवरात्र पर सुबह से ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। दोपहर तक मां के दर्शनों के लिए सिद्धपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे पहाड़ियों में बारिश होने से खोल में लगे मेले के दुकानदारों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद प्रशासन की तरफ से एनाउंसमेंट किया गया कि पानी आने की संभावना है, जिस पर दुकानदारों और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बारिश में ही कुछ दुकानदार पानी के आने के डर से अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। श्रद्धालु भी आनन-फानन में मेला परिसर से बाहर निकलने लगे। शाम चार बजे तक मेला परिसर में न के बराबर श्रद्धालु दिखाई दिए। उधर, पुलिस प्रशासन भी पानी आने की संभावना से पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिसकर्मी मेला परिसर में गश्त करते नजर आए।