फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्वांचल में बाढ़ से सात ट्रेनें निरस्त

पूर्वांचल में बाढ़ से सात ट्रेनें निरस्त

Wed, 20 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में बाढ़ से सात ट्रेनें निरस्त
सहारनपुर। अलग-अलग स्थानों पर आई बाढ़ ने रेलवे यातायात प्रभावित कर दिया है। इसका असर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी पड़ा है। यहां से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को 20 और 24 सितंबर को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में कई स्थानों पर बाढ़ ने रेलवे यातायात को प्रभावित कर दिया है। जिसके चलते 36 ट्रेनों को 21 से लेकर 28 सितंबर पर अलग-अलग दिनों में निरस्त कर दिया गया है। सहारनपुर से होकर जाने वाली सात ट्रेनें भी निरस्त की गईं हैं। ये ट्रेनें सप्ताह में एक या दो बार आने वाली हैं। अलग-अलग ट्रेनें 20, 24 और 27 सितंबर को निरस्त की गईं हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल एक-एक दिन के लिए ही निरस्त किए जाने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर आने वाली इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
--। 12407 - सुपरफास्ट - न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर - यह ट्रेन 20 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 11.55 बजे पहुंचती है।
--। 12408 - सुपरफास्ट - अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी - यह ट्रेन 20 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर अपराह्न 3.05 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। 15653 - अमरनाथ एक्सप्रेस - गुवाहाटी से जम्मू तवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 20 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सुबह 4.15 बजे पहुंचती है।
--। 15654 - अमरनाथ एक्सप्रेस - जम्मू तवी से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 22 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह 6.50 बजे पहुंचती है।
--। 15655 - कटरा - कामाख्या से कटरा जाने वाली कटरा एक्सप्रेस 24 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह 05.05 बजे पहुंचती है।
--। 15656 - कटरा - श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कामाख्या जाने वाली कटरा एक्सप्रेस 27 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अपराह्न 02.35 बजे पहुंचती है।

--। 15904 - चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 20 सितंबर और 24 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर में बुधवार एवं रविवार को रात में 1.45 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed