{"_id":"59a5bcfb4f1c1b0c278b46b3","slug":"141504034043-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का खतरा, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का खतरा, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं पर रोक
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चूंकि स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी है। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में इस बार अभी तक करीब दस मामले स्वाइन फ्लू के सामने आए हैं। जिनमें से दो की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से सात बेड का वार्ड स्थापित किया है। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्वाइन फ्लू का खतरा टलने तक प्रार्थना सभाएं न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि किसी बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आएं तो उसे तत्काल सात दिन का आराम देकर घर भेज दें। डीआईओएस ने अभिभावकों को भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने को कहा है।