फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश में कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं चोटिल

बारिश में कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं चोटिल

Tue, 22 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बारिश में कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं चोटिल
बारिश में कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं चोटिल
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर)। बारिश के चलते रविवार रात मिर्जापुर पोल में एक परिवार का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबने से तीन महिलाएं चोटिल हो गईं, वहीं पीड़ित परिवार की दो बेटियों की शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामान भी मलबे में दबने से खराब हो गया। पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार की मदद करते हुए सामान को मलबे से बाहर निकाला।

मिर्जापुर पोल निवासी विधवा सुमन रात अपने कच्चे मकान में अपनी पौत्री नगमा एवं तमरीन के साथ सो रही थीं। आधी रात के बाद करीब दो बजे उनका मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। सुमन और पौत्रियां मलबा ऊपर गिरने से चोटिल हो गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद मकान में रखा समान बाहर निकाला गया। सुमन ने बताया कि उसकी दोनों पौत्रियों की दो माह बाद शादी थी। उसने कुछ सामान उनकी शादी के लिए इक्टठा किया था, वह भी खराब हो गया है। इसके अलावा दस क्विंटल अनाज भी मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed