फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंचायत राज मंत्री ने लगाई मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी

पंचायत राज मंत्री ने लगाई मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी

Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पंचायत राज मंत्री ने लगाई मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी
पंचायत राज मंत्री ने लगाई मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी स्थलों का कायाकल्प करने के लिए संकल्पबद्ध है, जिनमें माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
पंचायत राज मंत्री का काफिला सुबह करीब दस बजे बेहट पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचे और परिवार के साथ सबसे पहले बाबा भूरा देव की पूजा अर्चना की। इसके बाद वे शाकंभरी देवी मंदिर गए। वहां विधिवत आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना की। फिर जिला पंचायत गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बाबा भूरादेव मंदिर से माता शाकंभरी देवी मंदिर तक पर्वत के किनारे करीब एक किमी लंबे पुल की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान शुरू किया था, जिसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार काम कर रही है। प्रदेश को खुले में शौच मुक्त करने के लिए 1 करोड़ 91 लाख शौचालयों का निर्माण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है, इनमें से अब तक 50 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि 11 जिले बुखार से बेहद प्रभावित है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन जिलों में जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उनके साथ रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा एवं राजीव गुंबर, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा एवं विजय सैनी, सूर्यकांत राणा, मोहित जैन, जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed