{"_id":"595d34ce4f1c1b5d7e8b45df","slug":"141499280590-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चें की मौत
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव खुशहालीपुर कलां में एक व्यक्ति के करीब ढाई वर्ष के बच्चे को मुर्गे ने चोंच मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे को बेहोशी की हालत में परिवार के लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार की सुबह गांव खुशहालीपुर कला निवासी महकार सिंह के परिवार के सभी लोग काम पर बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी व तीन बच्चे थे। बच्चों को घर के आंगन में छोड़ महिला खाना बनाने लगी। इसी बीच ढाई साल का बच्चा कालू खेलता हुआ पड़ोसी के आंगन में चला गया। पड़ोसी ने अपने घर में मुर्गे पाल रखे हैं। इसी बीच एक मुर्गे ने बच्चे के सिर पर चोंच से हमला कर दिया। जिससे बच्चा लहूलुहान हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुन कर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसने मुर्गे को भगाया। तब तक बच्चा बेहोश हो चुका था। आनन फानन में बच्चे को लेकर परिजन छुटमलपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।