{"_id":"595be0934f1c1be96d8b488d","slug":"141499193491-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
नानौता (सहारनपुर)। वसूली कर लौट रहे 23 वर्षीय व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। व्यापारी की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी नरेंद्र कुमार जैन का 23 वर्षीय पुत्र अंकुर जैन एक मोबाइल कंपनी का डीलर था। सोमवार की रात करीब 10 बजे अंकुर बड़गांव क्षेत्र से मोबाइल की कलेक्शन कर घर लौट रहा था। देवबंद रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। मंगलवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।