फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   140 roadways buses will make extra trips for examination

Saharanpur News: परीक्षा के लिए रोडवेज की 140 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
140 roadways buses will make extra trips for examination
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक की 26 व 27 जून को होने वाली प्रतियोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की 140 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसको लेकर 25 से 30 जून तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। सहारनपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह को परिवहन व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सहारनपुर में करीब 37,437 अभ्यर्थी आएंगे। यहां मेरठ से सर्वाधिक 24,694 अभ्यर्थी पहुचेंगे। गौतमबुद्ध नगर से 4274, दिल्ली 690, पंजाब 230, हरियाणा 1431 और उत्तराखंड राज्य से 6116 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। वहीं मुजफ्फरनगर से गौतमबुद्धनगर 19,143, सहारनपुर से मेरठ 20,744 और शामली से मुरादाबाद 10,355 अभ्यर्थी जाएंगे। शामली से अभ्यर्थियों को मुरादाबाद ले जाने के लिए खतौली डिपो 30 बसें शामली डिपो को 25 जून को उपलब्ध कराएगा। सहारनपुर से अभ्यर्थियों को मेरठ जाने के लिए सहारनपुर व छुटमलपुर से 60 बसें आरक्षित रहेंगी। वहीं अभ्यर्थियों को गौतमबुद्धनगर ले जाने के लिए मुजफ्फरनगर डिपो 50 बसों की व्यवस्था रखेगा।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने सभी डिपो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह 24 से 29 जून तक बसों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं छोड़ेंगे। शत-प्रतिशत बसें सड़क पर रहनी चाहिएं। कार्यशाला 25 से 27 जून तक 24 घंटे खुली रहेगी। यातायात निरीक्षक 25 से 28 जून तक चेकिंग के दौरान बसों में परिचालकों का सहयोग करेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी अभ्यर्थियों के लिए बसों की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed