{"_id":"60e49dd28ebc3ec205120ef9","slug":"14-lakh-paracetamol-tablets-distributed-to-prevent-side-effects-saharanpur-news-mrt5461855165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्प्रभाव रोकने को बांटी पेरासिटामोल की 14 लाख गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्प्रभाव रोकने को बांटी पेरासिटामोल की 14 लाख गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीका लगने के बाद लोगों को बुखार ना आए या आए तो उसको ठीक किया जा सके। इसके लिए जनपद में पेरासिटामोल की करीब 14 लाख गोलियां बांटी जा चुकी हैं। यह संख्या पहली खुराक वालों की है, जबकि दूसरी खुराक के साथ दी जाने वाली गोलियों की संख्या इससे अलग है।
कोरोना से बचाव के लिए जनपद में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक जनपद में कुल 6,95,184 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 6,06,299 लोगों को अभी तक केवल पहली खुराक दी गई है, जबकि 88,885 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। जनपद में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दी जा रही है। पहला टीका लगने के बाद ज्यादातर लोगों में बुखार की शिकायत हो सकती है। ऐसे में पहला टीका लगने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पेरासिटामोल की दो गोली दी जाती हैं। इस लिहाज से कुल 6,95,184 लोगों को 13,90,368 गोली पेरासिटामोल की दी गई हैं। टीकाकरण से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी खुराक के साथ ही लोगों को पेरासिटामोल का गोली दी जा रही है। कुछ लोग गोली ले जाते हैं और कुछ नहीं। इस वजह से दूसरी खुराक वालों को कितनी गोली पेरासिटामोल की दी जा चुकी हैं यह कहा नहीं जा सकता।
वैक्सीन का टीका लगने के बाद बुखार की शिकायत हो सकती है और अनेक लोगों में हुआ भी है। शासन के भी आदेश हैं कि बुखार को होने से रोकने के लिए लोगों को टीका लगाने के साथ ही दो गोली पेरासिटामोल की दी जाएं। प्रत्येक व्यक्ति को दो-दो गोली दी गई हैं। दूसरी खुराक पर भी लोगों को गोली दे रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।