{"_id":"5707f6934f1c1b0371c810fc","slug":"136-booths-will-be-on-the-board-of-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 136 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 136 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर मंडल में गेहूं खरीद की सरकारी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। मंडल के तीनों जिलों में गेहूं खरीद के लिए 136 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने खरीद का लक्ष्य 90 हजार मीट्रिक टन रखा है।
प्रदेश में गेहूं खरीद का सीजन एक अप्रैल से शुरू हो जाता है। हालांकि वेस्ट यूपी में गेहूं की थ्रेसिंग अप्रैल के दूसरे पखवाडे़ में ही शुरू हो पाती है। इसके बाद ही किसान गेहूं को बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर आते हैं।
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी एजेंसियां गेहूं की सरकारी खरीद करती है। इस बार मंडल में 136 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
इनमें से 73 क्रय केंद्र सहारनपुर में, 43 क्रय केंद्र मुजफ्फरनगर में और 20 शामली में खोले गए हैं। इन केंद्रों पर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी की जाएगी।
मंडल में गेहूं खरीद का लक्ष्य 90 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। इसमें सहारनपुर का 55 हजार, मुजफ्फरनगर का 25 और शामली से 10 हजार टन खरीदने का लक्ष्य है। खाद्य विभाग के आरएमओ जीएस तेवतिया ने बताया कि मंडल में गेहूं खरीद की सरकारी व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है।
बोरों की 4680 गांठें उपलब्ध है जिनमें प्रत्येक में 500 बोरे होते हैं। खाद विभाग के खरीद केंद्रों के खातों में पर्याप्त धन पर मुहैया करा दिया गया है। ताकि किसानों को भुगतान करने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।