फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वोटर अड्डा: जन-जन की आवाज बनने वाला हो हमारा सांसद

वोटर अड्डा: जन-जन की आवाज बनने वाला हो हमारा सांसद

Mon, 08 Apr 2019 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
वोटर अड्डा: जन-जन की आवाज बनने वाला हो हमारा सांसद
सहारनपुर। हमारा सांसद जन-जन की आवाज बनने वाला होना चाहिए। सहारनपुर की प्रमुख समस्या बिगड़ी यातायात व्यवस्था से निजात मिलनी चाहिए। शहर जल्द स्मार्ट बनना चाहिए और शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए। ताकि यहां के नौजवानों को दूसरे शहरों में नौकरी करने के लिए न जाना पड़े। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को लेकर लोगों में बहस भी तेज हो गई है। सोमवार को अमर उजाला टीम पुराने शहर के भूतेश्वरनगर तोता चौक पहुंची तो मतदाता प्रत्याशियों को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


हमारा सांसद जन-जन की आवाज बनने वाला होना चाहिए, जो हर समय जनता के साथ खड़ा रहे। केवल चुनाव के समय ही नहीं बल्कि चुनाव के बाद भी लोगों से जुडे़। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, राघवपुरम
विज्ञापन


सहारनपुर की सबसे बड़ी समस्या बिगड़ी यातायात व्यवस्था है, जिस कारण शहर में रोजाना जाम लगा रहा है। आए दिन स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं इससे दो चार होते हैं। 10 मिनट की दूरी तय करने में 45 मिनट लग जाती है। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो शहर के लोेगों को जाम से निजात दिलाए। - अनुपम गुप्ता, ब्रिज विहार
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के मन की बात समझने वाला, जनहित एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाला हमारा सांसद होना चाहिए। जनता इसी उद्देश्य के साथ वोट देती है, उनके शहर को विकास होगा। ऐसे में जनप्रतिनिधि की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता से किए वायदों पर खरा उतरे। - दीपक गुप्ता, नीलकंठ विहार

सहारनपुर में विकास कार्य हुए हैं। योजनाएं जल्द से जल्द पूरी होना चाहिए। हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो शहर को स्मार्ट बनाने और विश्व विद्यालय के लिए तेजी काम कराए। - नवीन अग्रवाल, संजय विहार

बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं दिलाने वाला हमारा सांसद होना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर न होने की वजह से सहारनपुर के लोगों को दिल्ली और चंडीगढ़ उपचार कराने के लिए जाना पड़ता है। हमें ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए, जो पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को बेहतर कराए। - विजय गर्ग

सिर्फ चुनाव के दौरान ही जनता के बीच नहीं बल्कि हर समय जनता के साथ रहने वाला हमारा सांसद होना चाहिए। - डा. रमेश चंद सैनी

हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो सबसे पहले नागरिकों की समस्या का समाधान कराकर उनको राहत दे और सहारनपुर की समस्याओं को लोकसभा में उठाए। - पंडित विजय शर्मा

जुझारू, कर्मठ, ईमानदार हमारा सांसद होना चाहिए। हमें ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है, जो बेदाग हो और विकास उसकी प्राथमिकता में शामिल हो। - श्रवण गुप्ता, तोता चौक


मूलभूत सुविधाएं जनता का पहला अधिकार है। एक-एक गली और गांव-गांव में विकास किरण पहुंचनी चाहिए। हमारा जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो विकास को अपना धर्म मानकर काम कराए और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को लेकर साथ चले। - विजय गुप्ता, ब्रिज विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed