फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुल निर्माण के लिए 25 से अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्रामीण

पुल निर्माण के लिए 25 से अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्रामीण

Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए 25 से अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्रामीण
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी के दूसरे छोर पर बसे गांवों के लोगों ने यमुना पर पुल बनवाने के लिए हुई बैठक में 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव सौंधेबांस-गाजदीनपुर में ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि आल्हणपुर-सौंधेबांस घाट पर यमुना नदी पर पुल बनवाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है। यमुना नदी पर पुल नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के चार महीनों में गाजदीनपुर तथा सौंधेबांस के लोगों को चिलकाना तथा सहारनपुर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने अपने स्तर से यमुना नदी में सीमेंट के पाइप डाल कर रास्ता बना रखा है, लेकिन बरसात में तेज पानी आने से सीमेंट के पाइप तथा रास्ता बह जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि वह हर बार जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों को यमुना नदी पर पुल बनवाने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात सुनकर उस पर अमल नहीं करता है।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि यदि यमुना नदी पर पुल बनवाने के लिए 25 फरवरी तक कोई फैसला नहीं होता है तो क्षेत्र के लोग 25 फरवरी को यमुना नदी के किनारे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। बैठक में भाजपा नेता सुशील सैनी, संजय नंबरदार प्रधान, सुभाष प्रधान, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, डा. बिजेंद्र सिंह, जगमाल सिंह, बिजेंद्र सैनी, ओमप्रकाश, गौतम सैनी, संगम गुर्जर, सूरज, कुलदीप, प्रवीन, अनुराग पंवार, नितेश, नीरज सैनी, भीम कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed