फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सूटा में आरके सिंह अध्यक्ष और संदीप गुप्ता सचिव बने

सूटा में आरके सिंह अध्यक्ष और संदीप गुप्ता सचिव बने

Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सूटा में आरके सिंह अध्यक्ष और संदीप गुप्ता सचिव बने
सूटा में आरके सिंह अध्यक्ष और संदीप गुप्ता सचिव बने
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन कालेज में सोमवार को हुई विभिन्न महाविद्यालयों की बैठक में सहारनपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का गठन किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर के डॉ. आरके सिंह को अध्यक्ष और जेवी जैन कॉलेज के डॉक्टर संदीप गुप्ता को सचिव बनाया गया। अन्य कालेजों के शिक्षकों को भी संगठन में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सोमवार को जेवी जैन कालेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ 11 महाविद्यालयों के शिक्षकों की बैठक हुई। इस दौरान सहारनपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का गठन किया गया। जिसमें डॉ. आरके सिंह को अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर के ही डॉ. शैलेंद्र शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष और डॉ. संदीप गुप्ता को सचिव बनाया गया। इनके अलावा महाराज सिंह कालेज के डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. ज्योति सिंह और रामपुर मनिहारान के हरिकेष सिंह को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष, आरबीएस रावत और शामली के ओमकार सिंह को संयुक्त रूप से संयुक्त सचिव, रामपुर मनिहारान के डॉ. आलोक कुमार, डॉ. लोकेश कुमार और डॉ. दिनकर मलिक को संयुक्त रूप से सहायक सचिव बनाया गया। पुलवामा में जवानों की शहादत के चलते शपथ ग्रहण समारोह नहीं कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे महाराज सिंह कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केके शर्मा ने सहारनपुर विश्वविद्यालय के लिए चली मुहिम पर विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जेवी जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, प्रोफेसर त्रिलोकचंद गुप्ता, रंजन गुप्ता, एमएम गोयल, अजय शर्मा, मुकेश गोयल, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. ममता सिंघल, डॉ. नेहा, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. अनुजा, डॉ. एसके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed