फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडलायुक्त और आईजी ने ली बैठक

मंडलायुक्त और आईजी ने ली बैठक

Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त और आईजी ने ली बैठक
नागल (सहारनपुर)। जिले में शराब से हुई मौतों के बाद मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और आईजी शरद सचान ने नागल थाने में ग्रामीणों के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया कि वे अपने गांवों में लोगों को अवैध शराब पीने से रोकने के लिए उन्हें जागरूक करें। शनिवार की दोपहर थाना प्रांगण में आहूत बैठक में दोनों अफसरों ने अवैध शराब पर अंकुश के लिए प्रधानों और जिम्मेदार लोगों को आगे आ कर काम करने अनुरोध किया। मंडलायुक्त चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी एवं आईजी शरद सचान ने बैठक में आग्रह किया कि सभी लोग अपने अपने गांव में प्रशासन के प्रतिनिधि बन कर गांव वालों को अवैध शराब न पीने के लिये जागरूक करें। ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटना न हो। उन्होंने कहा कि समय रहते जहरीली शराब की जानकारी प्रशासन को मिल जाती तो मरने वाले लोगों की जान बचायी जा सकती थी। डीएम आलोक कुमार पांडेय एवं एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये अपने गांव से अवैध शराब को तुरन्त नष्ट करा दे या उसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसी गांव में अवैध शराब की सूचना मिले तो तुरंत बताये जिससे वहां की पुलिस के साथ मिल कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

अफसरों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अवैध शराब की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजबीर प्रधान, रामपाल प्रधान, सुशील प्रधान, ओमवीर, रजनीश नौसरान, मुमताज उमाही, रणवीर सिंह, प्रवीण वालिया, बिजेन्द्र दीक्षित, वत्सराज स्वाधीन, दीपक वालिया, मान सिंह सैनी, अमित वालिया, स्वराज सिंह, इरफान, गुड्डू, मेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गागलहेड़ी में भी अधिकारियों ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक के लिए प्रधानों और जिम्मेदार लोगों से बात की। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और आईजी शरद सचान ने ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा की अगर स्थानीय पुलिस उनकी सूचना पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे निसंकोच पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी खबर करें। गांव में आ रही कच्ची शराब के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करें। उसे तुरंत ही नष्ट कर दें। डीएम आलोक पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने ग्राम प्रधानों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बिजेंद्र प्रधान, राज सिंह प्रधान, कुलदीप प्रधान, आजाद प्रधान, बन्टी प्रधान, बिजनेश प्रधान, विनय प्रधान, नवीन प्रधान, त्रिलोक प्रधान, सतबीर यादव, रविंद्र प्रधान, सुधीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed