फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमी के साथ गई किशोरी ने परिजनों पर लगाया उत्पीडन का आरोप

प्रेमी के साथ गई किशोरी ने परिजनों पर लगाया उत्पीडन का आरोप

Thu, 07 Feb 2019 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ गई किशोरी ने परिजनों पर लगाया उत्पीडन का आरोप
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली अंतर्गत एक गांव की किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में पड़ोसी गांव के दूसरे संप्रदाय के एक युवक के खिलाफ अपनी बेटी को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही, किशोरी ने दिल्ली स्थित एक एनजीओ का दरवाजा खटखटाकर स्वयं को बालिग बताते हुए परिजनों पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी चार फरवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी गांव के दूसरे संप्रदाय के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो अलग अलग संप्रदाय का मसला होने के चलते कोतवाली पुलिस ने किशोरी की तलाश भी की। कोतवाल अरुण कुमार सिंह के अनुसार दिल्ली की महिलाओं के हित की लड़ाई करने वाली एक एनजीओ संचालिका ने उनके मोबाइल पर सूचना दी कि जिस किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत परिजनों द्वारा की गई है। वह झूठे तथ्यों पर आधारित है। किशोरी बालिग है और उसे कोई भगा कर नहीं लाया, बल्कि वह स्वयं अपने मां बाप के उत्पीड़न के चलते स्वेच्छा से दिल्ली आई है। इतना ही नहीं किशोरी ने अपने मां बाप के खिलाफ ही जबरन उसकी इच्छा के खिलाफ अन्यत्र उसकी शादी कराने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश रोकते हुए संबंधित एनजीओ से संपर्क साधते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed