{"_id":"5c4765a9bdec22736c04bb55","slug":"131548182953-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ही बचाएगी, आओ चलें बेटियों की खातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ही बचाएगी, आओ चलें बेटियों की खातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नारी गरिमा और बेटी ही बचाएगी का नारा बुलंद करते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मैराथन वॉक का आयोजन किया जाएगा। कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी चौक से इसकी शुरुआत होगी और दिल्ली रोड पर विकास भवन के नजदीक आशा मॉडर्न स्कूल में पहुंचकर समापन होगा।
हर क्षेत्र में नारी शक्ति ने अपनी प्रतिभा साबित की है, चाहे वह खेल, शिक्षा, नौकरी, राजनीति और कोई भी क्षेत्र क्यों न हो। समाज में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने और उन महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते सेल्फ डिफेंस कैंप, भाषण प्रतियोगिता, पुलिस की पाठशाला, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, विधिक जागरुकता शिविर सहित विभिन्न आयोजन बालिकाओं के स्कूलों में कराए गए हैं।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को मैराथन वॉक का आयोजन होगा। आयोजन में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं और महिलाओं में से जो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहेंगी, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। 24 जनवरी को सुबह आठ बजे से मैराथन वॉक का शुभारंभ कोर्ट रोड स्थित दीवानी कचहरी चौक से होगा। आयोजन में भाग लेने के लिए सुबह साढ़े सात बजे पहुंचना होगा। वहां से दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी होते हुए विकास भवन के नजदीक आशा मॉडर्न स्कूल की नई ब्रांच में पहुंचकर समापन होगा। मैराथन वॉक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।