{"_id":"5c47620ebdec227395216c32","slug":"131548182030-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला को देहरादून रेफर किया
सहारनपुर। स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शहर की झोटा वाला क्षेत्र का है, जहां एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला को देहरादून रेफर किया गया है। इतना ही नहीं, महिला के घर के नौकर में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए जा रहे हैं, जिसे दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झोटा वाला रोड निवासी महिला को कई दिन से जुकाम, खांसी और बुखार था। लगातार इलाज कराने के बाद भी जब आराम नहीं मिला तो परिजनों ने उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला के नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की लगातार हालत बिगड़ने के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया है। इतना नही नहीं, महिला के घर में काम करने वाले एक नौकर में भी इसी तरह के लक्षण हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल के मलेरिया विभाग पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन से उनके परिजनों की जांच की मांग करते आ रहे हैं, मगर विभाग के कर्मचारी जांच के लिए जाने को तैयार नहीं हैं।
अभी तक चार मामले आए सामने
स्वाइन फ्लू का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी एक महिला इलाज के लिए दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती थी, जिसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उक्त महिला की दो दिन बाद मौत हो गई थी। इसके अलावा रामपुर मनिहारान में एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। इसके अलावा एक और मामला सामने आया था, जिसमें पीड़ित ठीक हुआ है।
विज्ञापन
एक महिला को स्वाइन फ्लू होने की सूचना मिली है, जिसे सोमवार को देहरादून भर्ती कराया गया है। विभाग ने एक टीम महिला के घर भेजकर परिजनों को जरूरी दवाएं मुहैया करा दी हैं। हालांकि परिजनों में इस तरह के लक्षण नहीं मिले हैं।
- डॉक्टर शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।