{"_id":"5c310275bdec2256d5718d86","slug":"131546715765-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिया साबरी के देवर और ननद को कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिया साबरी के देवर और ननद को कोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिया साबरी के देवर और ननद को कोर्ट ने किया तलब
सहारनपुर। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर करने वाली आतिया साबरी ने दहेज उत्पीड़न एवं जहर देकर जान से मारने की कोशिश के आरोप में अपने एक देवर एवं तीन ननद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है। तीनों को कोर्ट ने नोटिस भेजकर 29 जनवरी को तलब किया है।
सहारनपुर शहर के आली की चुंगी निवासी आतिया साबरी ने 12 दिसंबर 2015 को महिला थाना में अपने पति वाजिद अली, ससुर सईद अहमद, सास महराज तथा एक देवर एवं तीन ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं जहर देकर हत्या करने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार भी किया था। बाद में तीनों आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। महिला थाना पुलिस ने मामले की चार्जशीट में देवर एवं तीन ननदों को आरोपी नहीं बताया था। आतिया साबरी ने जांच में निकाले गए चारों आरोपियों के खिलाफ अब हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आतिया ने बताया कि हाईकोर्ट ने चारों को नोटिस जारी कर 29 जनवरी की तारीख लगाई है।