{"_id":"5c252b50bdec22570156aff3","slug":"131545939792-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी हिमानी ने रचाई सबसे सुंदर मेंहदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी हिमानी ने रचाई सबसे सुंदर मेंहदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी हिमानी ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
सहारनपुर। जिला कारागार में चल रहे स्पो फिएस्टा स्पंदन - 2018 प्रतियोगिताओं में बृहस्पतिवार को मेंढक दौड़, बोरा दौड़ एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमानी ने सर्वश्रेष्ठ मेहंदी रचाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में हरिओम और मेंढक दौड़ में समीर ने बाजी मारी।
जिला कारागार में आयोजित खेल महोत्सव में बृहस्पतिवार को तीन प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला हुुआ। बोरा दौड़ के फाइनल मुकाबले में बंदी हरिओम सबसे तेज दौड़ा और प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अजय तथा तीसरे स्थान पर जीशान रहा। मेंढक दौड़ में बंदी समीर ने तेजी से मेंढक की तरह उछलकर रेस पूरी की और पहला स्थान हासिल किया। दूसरे पर बंदी कृष्ण और तीसरे स्थान पर दीपक रहा।
महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता का भी फाइनल मुकाबला कड़ा रहा। सभी ने काफी सुंदर मेहंदी रचाकर प्रतिभा दिखाई। सबसे आकर्षक मेहंदी हिमानी ने रचाई और प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गुलफशां रहीं, जबकि तीसरा स्थान अनुराधा ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में तीनों उप कारापाल की पत्नियां रहीं। जिनमें अनीता दीक्षित, मालती तथा सीमा रौतेला रहीं।