{"_id":"5c01864dbdec2241595ba61b","slug":"131543603789-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में चौकीदार की मौत
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर जा रहे एक चौकीदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप सेघायल होने पर अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गलीरा रोड स्थित उत्तराखंड कालोनी निवासी बीर सिंह (70 वर्ष) दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट कंपनी में चौकीदार था। शुक्रवार रात लगभग साढ़े सात बजे बीर सिंह ड्यूटी समाप्त करके साइकिल से घर जा रहा था। दिल्ली रोड पर जैसे ही वह कंपनी से निकल कर दूसरी ओर आने लगा तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीर सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।