{"_id":"5bf461a9bdec22561b644d3d","slug":"131542742441-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के छह रूटों पर बस चलाने के लिए मिला परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के छह रूटों पर बस चलाने के लिए मिला परमिट
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के छह रूटों पर बस चलाने के लिए मिला परमिट
सहारनपुर। मंडल के रोडवेज डिपो की बसों का संचालन करने के लिए यूपी-हरियाणा परिवहन निगम में अनुबंध हो गया है। सहारनपुर मंडल से हरियाणा के छह रूटों पर यूपी रोडवेज की बसें चलाए जाने के लिए हरियाणा से परमिट जारी कर दिया गया है। नए रूटों के लिए 50 नई बसें भी मंगाई जा रहीं हैं। जिनमें से 29 बसों का संचालन हरियाणा के छह रूटों पर किया जाएगा।
सहारनपुर मंडल के रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही सौ बसें शामिल होने जा रही हैं। जिनमें से 50 बसें तो नवंबर माह के अंत तक सहारनपुर पहुंचने की संभावना है। जिनमें तीस जनरथ बसें एवं 20 सामान्य बसें शामिल हैं। अब हरियाणा के छह रूटों के लिए भी परमिट मिल चुका है। अभी तक इन रूटों के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र से रोडवेज की बसों का संचालन परमिट के अभाव में नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा बिडौली में पुल का निर्माण होने के बाद करनाल के लिए एक नया रूट तैयार हुआ है। इन रूटों पर परमिट के लिए यूपी और हरियाणा के परिवहन निगम में अनुबंध हुआ और हरियाणा ने सहारनपुर परिक्षेत्र के डिपो का करनाल, कुरुक्षेत्र एवं पानीपत के लिए परमिट जारी कर दिया। सहारनपुर परिक्षेत्र के डिपो के लिए 50 और नई बसें मांगी गईं हैं। जिनमें से 29 बसों का हरियाणा के छह रूटों पर चलाया जाएगा। 29 बसों में से शामली डिपो से तीन बसें, जबकि सहारनपुर और मुजफ्फरनगर डिपो से 13-13 बसें संचालित की जाएंगी।
---------------
सौ बसें मिलेंगी, 20 बसें होंगी नीलाम
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि जनरथ सहित 50 बसें तो अभी मिल जाएंगी, जबकि 50 बसें बाद में आएंगी। इस तरह सहारनपुर परिक्षेत्र को सौ नई बसें मिलेंगी, जबकि तीन बसें जर्जर हालत में पहुंच गईं हैं। जिनको नीलाम किया जाएगा। अभी तक पूरे मंडल में रोडवेज की 618 बसें हैं। इन बसों के आने के बाद और नीलामी के बाद निगम के बेड़े में 688 बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन
-------------------------
--- हरियाणा के इन छह रूटों के लिए मिला परमिट
- सहारनपुर से करनाल वाया यमुना नगर
- सहारनपुर से करनाल वाया बिडौली
- सहारनपुर से कुरुक्षेत्र
- मुजफ्फरनगर से करनाल
- मुजफ्फरनगर से पानीपत
- शामली से पानीपत
-------------------------
- दो दिन पूर्व मिला परमिट
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व ही परमिट मिला है। जिसके प्रपत्र मंगाए जा रहे हैं। हरियाणा के छह रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इन रूटों पर 29 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 50 बसों मंगाई गईं हैं। तब तक सहारनपुर को मिल रहीं अन्य 50 बसों में से ही कुछ बसों को इन रूटों पर चलाया जाएगा। पंजाब के रूटों के लिए परमिट लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है।