{"_id":"5bf31275bdec2262ae58fa60","slug":"131542656629-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब करना अफसोसनाक: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब करना अफसोसनाक: उलमा
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद(सहारनपुर)। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 18 नवंबर को हुए नाटक जिस लाहौर ना वैखिया के पोस्टर ने नए विवाद को जन्म दिया है। इस बार विवाद खड़ा हुआ है भारत के नक्शे वाले पोस्टर को लेकर। जिसमें कश्मीर का हिस्सा गायब है। इस मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ऐसे में भारत के नक्शे से उसे गायब किया जाना बेहद अफसोसनाक है।
फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होना अफसोसनाक है। यदि यह किसी से गलती से हुआ है तो उसे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नाटक के पोस्टर में भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और हम लगातार कहते आ रहे हैं कि कश्मीर हमारा है ऐसे में एएमयू में लगे भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब किया जाना बेहद अफसोस की बात है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कश्मीर हमारे मुल्क का हिस्सा है तो फिर उसे भारत के नक्शे से गायब क्यों किया गया। बता दें कि एएमयू में एक प्रोग्राम को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर में भारत का नक्शा छापा गया, लेकिन इस नक्शे से कश्मीर गायब था। इसकी खबर जैसे ही एएमयू प्रशासन को मिली वैसे ही तुरंत न सिर्फ पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए बल्कि कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया था। यह कार्यक्रम एएमयू कल्चरल एजुकेशन सेंटर की ओर से ड्रामा क्लब में हो रहा था।