{"_id":"5bf31271bdec22693e5a4fea","slug":"131542656625-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अंबावत ने की 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अंबावत ने की 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग
सहारनपुर। भाकियू (अंबावत) की बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट में फंस गया है। मौजूदा पेराई सीजन के लिए कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया जाना चाहिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुगर मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ने की बढ़ती लागत को देखते हुए कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दस दिनों के अंदर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ को भाकियू अंबावत शुगर मिलों पर धरना प्रदर्शन करेगी। चौधरी विक्रम सिंह आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, टोडरपुर और बिडवी शुगर मिलों को चलवाने आदि की मांग की। हरवीर सिंह, कंवरपाल, राजेश, सोमपाल, साहब सिंह, अमित कुमार, सुखवीर सिंह, वेदपाल, मदन सिंह, सोमवीर, देवी सिंह, पवन कुमार, अजब सिंह, छोटा सिंह, बबूलू, सुशील आदि रहे।