{"_id":"5bccca44bdec226953783305","slug":"131540147780-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की मांग
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की मांग
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र प्रमुख विरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ करना चाहिए।
देहरादून रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्र प्रमुख विरेंद्र ने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की मांग की। प्रांतीय कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश नहीं लाई तो प्रयागराज से आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रांत प्रमुख मठ मंदिर विभाग आचार्य कमल किशोर ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। देेश के संतों का सरकार पर विश्वास नहीं रहा है। विहिप संतों के निर्देशानुसार कार्य करता है। संतों की मांग है कि जल्द अयोध्या में मंदिर का निर्माण कराया जाए। विभाग उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश के सभी राज्यपालों को ज्ञापन देकर मंदिर निर्माण की मांग की जाएगी। शिव कुमार गौड, मांगेराम, नवाब सिंह, सचिन मित्तल, आशीष रोड, संदीप सैनी, कपिल मोहड़ा, देवेंद्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सुनील मित्तल मौजूद रहे।