फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दशहरे पर श्रद्धाभाव से किया पूजन

दशहरे पर श्रद्धाभाव से किया पूजन

Fri, 19 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
दशहरे पर श्रद्धाभाव से किया पूजन
सहारनपुर। महानगर में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। घर-घर पूजन करने के साथ बहनों ने भाईयों को तिलकर कानों पर नौरते लगाए।
विज्ञापन

दशहरे पर सुबह से ही लोगों ने घरों और मंदिरों में पहुंचकर पूजन किया। घर में लोगों ने श्रीरामायण की पूजा अर्चना की। प्रभु श्रीराम को तिलक किया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनके कानों पर नौरते लगाए और विजय दशमी पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी। दशहरा पर्व को लेकर बच्चों में अत्यधिक उत्साह रहा। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने दशहरा पूजन कराया। प्रभु श्रीराम को तिलक कर नौरते अर्पित किए गए। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीराम जी ने मां भगवती की पूजा नवरात्र बोकर की थी। तब मां आदि शक्ति ने उन्हें शक्ति बाण प्रदान कर विजयश्री का वरदान दिया था। रावण का वध कर जब श्रीराम वापस लौटे थे तो मां भगवती ने नौरतों को प्रभु श्रीराम के कानों पर लगाकर विजय श्री की बधाई दी थी। इसी को आधार मानकर नवरात्र और विजय दशमी पर्व मनाया जाता है। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम पर नौरते अर्पित करते हैं और बहने अपने भाईयों के कानों पर नौरते रखती हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादित जीवन ही विजय श्री प्राप्त करता है। इसमें अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, मुनेश गोयल, सुधा, शिवम कांबोज, मोंटी शर्मा, नरेश चंदेल, गीता, माया, बाला, ब्रजबाला, करुणा, रेखा, रमिता, कविता मौजूद रहे। तहसील शिव मंदिर पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने विजय दशमी पर पूजन कराया। मनीष, राजेश, सोनू, अजय बंसल, सुमित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा खलासी लाइन स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री दुर्गा मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, चौंताला स्थित बालाजी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed