{"_id":"5b995ca8867a557f195f3b37","slug":"131536777384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट शिविरों में चरित्रवान एवं स्वाबलंबी बनते हैं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट शिविरों में चरित्रवान एवं स्वाबलंबी बनते हैं छात्र
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट शिविरों में चरित्रवान एवं स्वाबलंबी बनते हैं छात्र
देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय घलौली में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर में छात्रों ने विभिन्न साहसिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने ध्वजारोहण और बेडेन पावेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। गाइडों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डा. प्रभात कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड के कार्यक्रम बच्चों में मानव सेवा और देशप्रेम की भावना को जाग्रत कर उन्हें चरित्रवान एवं स्वाबलंबी बनाते हैं। ग्राम प्रधान मनोज त्यागी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में अनुशासन, संयम आदि गुणों का विकास होता है। स्काउट मास्टर राजीव कुमार जैन ने छात्रों को स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, नियम, सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा, लाठी व हाथ का स्ट्रेचर बनाना, गांठें बंधन, बायां हाथ मिलाना, तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना, हस्तकला सामग्री निर्माण, सीटी संकेत आदि की जानकारी दी। स्काउट प्रभारी अमित जोशी ने छात्रों से विभिन्न साहसिक क्रियाकलाप और मिनारे बनवाई। छात्रों ने बालिका शिक्षा, वृक्षारोपण और आधुनिक गजट जैसे मोबाइल आदि द्वारा धन स्थानांतरण (कैश लैस) पर नाटिकाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर महादेव सिंह, मीनू होरा, शिव कुमार, अहसान अहमद, गीता, सुनीता, पूनम नामदेव, शेषनाथ, अखिलेश आदि मौजूद रहे।