फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर में आज आएंगे गडकरी और योगी

सहारनपुर में आज आएंगे गडकरी और योगी

Tue, 11 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में आज आएंगे गडकरी और योगी
सहारनपुर। सहारनपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 709बी) को फोरलेन बनवाने के लिए आज सरकार सहारनपुर में होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क का शिलान्यास करेंगे। कई अन्य मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की आने की भी संभावनाएं हैं। पुलिस लाइन में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्र्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सभी तैयारियां पूरी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कई जनपदों के अधिकारियों की भी यहां ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को सहानपुर-दिल्ली हाईवे के फोरलेन निर्माण का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में कार्यक्रम रखा गया है। इसके पश्चात यहां सभा का आयोजन होगा। पुलिस लाइन में अलग-अलग दो हेलीपैड बनवाए गए हैं, जहां से वीवीआईपी का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैैनात किया गया है।
विज्ञापन


भर दिए गड्ढे, खाली कराई सड़क
सहारनपुर। पुलिस लाइन से केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का काफिला जैन कालेज रोड, हर मंदिर मार्ग और दिल्ली रोड होते हुुए साउथ सिटी पहुंचेगा। प्रशासन ने इस मार्ग की सड़कों को रातोंरात दुरुस्त करा दिया है। सड़कों के गड्ढों को भरवाया गया। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया है। यहां रखे हुए खोखों और ठेली संचालकों को खदेड़ दिया गया है। सड़क के किनारों पर पौधे भी लगाए गए हैं। मंगलवार को इस मार्ग का यातायात डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


वाटर प्रूफ कार्यक्रम स्थल
सहारनपुर। साउथ सिटी में होने वाले कार्यक्रम में बीस हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसी हिसाब से कुर्सियां रखवाई गई हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को वाटर प्रूफ बनाया गया और आठ हजार कुर्सियां रखवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में चलता रहा बैठकों का दौर
सहारनपुर। भाजपा के बड़े नेता दो दिन से सहारनपुर में डेरा डाले हुए हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। विधायकों, मंत्री और सांसद को अधिक से अधिक भीड़ लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों को भी लगाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल सोमवार देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्रणा करते रहे।


यह रहेगा कार्यक्रम का समय
-- दोपहर 3.30 बजे से बागपत के जाट कॉलेज में बने हैलीपैड से हेलीकाप्टर से केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-- 3.55 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर से कार्यक्रम स्थल के लिए करेंगे प्रस्थान।
-- 4.00 बजे सहारनपुर-दिल्ली हाइवे का करेंगे शिलान्यास।
-- 5.20 बजे साउथ सिटी से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और सरसावा हवाई पट्टी के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।
-- 5.30 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर आगमन।
-- 5.35 बजे चार्टेड प्लेन से सरसावा हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed