{"_id":"5b8ed0a9867a554867491877","slug":"131536086185-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर बांधा समा
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। केरल बाढ़ पीड़ितों लिए धनराशि एकत्र करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
अंबाला रोड स्थित डाक प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार की देर रात प्रशासन और वैष्णवी नृत्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी रेणु तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि एकत्र करने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें सभी लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों पर भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कत्थक नृत्य भी किया गया, जिसे देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कत्थक गुरु ममता महाराज को अंतरराष्ट्रीय वैष्णवी नृत्य कला रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। महापौर संजीव वालिया, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, दिनेश सेठी, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।