{"_id":"5b883f5d42c792464d1bbf93","slug":"131535655773-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नेताओं और अधिकारियों की साजिश करेंगे पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नेताओं और अधिकारियों की साजिश करेंगे पर्दाफाश
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नेताओं और अधिकारियों की साजिश करेंगे पर्दाफाश
सहारनपुर। फर्जी मंत्री अम्मार के पिता ने बड़े नेताओं और अधिकारियों पर साजिश के तहत उसके पुत्र के साथ फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं। जल्द साजिश का पर्दाफाश करेंगे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी मोहम्मद अख्यार कुंवर ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि उत्तर सरकार में कैबिनेट स्तर से लेकर क्षेत्रीय नेताओं ने उसके पुत्र के साथ विश्वासघात किया है। 27 अगस्त को सुबूतों के साथ अम्मार ने आईओ के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिए हैं, जिन नेताओं ने उसके पुत्र से रुपये लिए हैं, उनकी कॉल रिकार्डिंग और पर्याप्त सुबूत उनके पास हैं, जिन्हें जल्द सबके सामने रखा जाएगा। बता दें कि राव अम्मार अहमद 14 जून को जिले में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा था। उसने अपने आप को उत्तर प्रदेश सहकारी प्रौद्योगिक कृषि यंत्र एवं अनाज, दाल प्रशोधन आपूर्ति एवं विपणन संघ का निदेशक बताया था। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर अम्मार के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।