{"_id":"5b6b3da34f1c1b913e8b5ecc","slug":"131533754787-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित एक सभागार में माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शकील अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहना होगा। अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यू एरा स्कूल प्रबंधक सैय्यद राशिन ने कहा कि संविधान के खिलाफ काम करने वाले को सचेत हो जाना चाहिए। गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान अपने स्तर से शिक्षित करने का काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उसमें दखल देकर उत्पीड़न का प्रयास कर रहे हैं। इसके पश्चात नगर और जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। आमिर खान को जिलाध्यक्ष, मुदस्सिर हुसैन, रहमान अजीत, मोहम्मद अहमद खान को जिला उपाध्यक्ष अबरार हुसैन को महासचिव, रियाज अली, मुजाहिद खान, मोहसिन बिलाल को सचिव, मोहम्मद फैजान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। गजाला प्रवीन नगर अध्यक्ष, मोहम्मद उस्मान अयाज अहमद को उपाध्यक्ष, सलमान थानवी को सरवराज खान, फरीद खान, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद अनवर को सचिव, उमर शम्सी कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। सय्यद राशिद, शकील अहमद, काजी नदीम अख्तर को संरक्षक बनाया गया। शान इलाही शम्सी, वसीम अख्तर, नईम इंजीनियर, महबूब अहमद, मोहम्मद असगर, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद आजम, सरव्वत अली, पैगाम रसूल, कमाल फारूख, मोहम्मद अकबर मौजूद रहे।
विज्ञापन