{"_id":"5b63547d4f1c1be2588b4b10","slug":"131533236349-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिलों को दिए 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक मिल चलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिलों को दिए 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक मिल चलाने के निर्देश
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चीनी मिल चलाने के निर्देश
सहारनपुर। गन्ने की बंपर पैदावार की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड़ी ने चीनी मिलों को पेराई सत्र शुरू करने की समय सीमा निर्धारित कर दी है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शुगर मिलों को 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक मिल चलाने के निर्देश दिए हैं। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि गन्ना आयुक्त के निर्देश पर मंडल की चीनी मिलें 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलाने के प्रयास शुरू कर दिये गए हैं। कहा कि मंडल के अधिकांश किसान गन्ना काटकर गेहूं की बुवाई करते हैं। चीनी मिलें शीघ्र चल जाने से किसान गेहूं की बुवाई शीघ्र कर सकेंगे। मंडल के गन्ना क्षेत्रफल में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जल्दी पेराई शुरू होने से अधिक गन्ना पेराई भी की जा सकेगी।
उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि तीनों जनपदों के जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिलों को इस हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला गन्ना अधिकारियों से कहा गया है कि वे चीनी मिलों में ऑॅफ सीजन में होने वाले मरम्मत कार्य पर निगरानी रखें और सुनिश्चित करें कि सभी चीनी मिलें 15 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच की अवधि में चल जाएं।