फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को पीएम को ज्ञापन भेजा

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को पीएम को ज्ञापन भेजा

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को पीएम को ज्ञापन भेजा
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए पीएम को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है।
एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका की जनगणना ब्यूरो द्वारा विश्व की जनसंख्या वर्तमान में 7.462 अरब है। जिसमें भारत लगभग 135 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है जो जल्द ही चीन को पछाड़कर पहले पायदान पर काबिज हो जाएगा। यह किसी भी मायने में उपलब्धि नहीं हो सकती, क्योंकि करोड़ों लोगों को पीने के पानी, पेट भरने के लिए भोजन, शुद्ध वायु उपलब्ध नहीं हो सकेगा। सन 1901 से 2011 तक हमारी जनसंख्या 407 प्रतिशत बढ़ चुकी है। प्राकृतिक संसाधन सीमित होने के कारण ये जनसंख्या के अनुरूप नहीं बढ़ते हैं। अब यदि यही हाल रहा तो सन 2050 तक जनसंख्या 200 करोड़ हो जाएगी। जनसंख्या वृद्धि के कारण ही हमारे देश में भुखमरी, गरीबी, कुपोषण, अपराध, शुद्ध पेयजल और भोजन की कमी है। यही समस्या आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध का कारण बन जाती है, जो भारत को गृहयुद्ध की ओर धकेल रही है। इसलिए इन समस्याओं का समाधान केवल जनसंख्या नियंत्रण से ही संभव है। अत: सरकार को हर नागरिक के सुरक्षित भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, अमित धीमान, डा. श्याम सिंह पंवार, शुभलेश शर्मा, चौधरी शेषपाल, शुभम पंडित, रेनू वर्मा, दुष्यंत पुंडीर, रविंद्र सैनी, सुशील कुमार, सुधा सैनी, प्रमोद कुमार, अंकित शर्मा, अशोक कुमार, पुरुषोत्तम शास्त्री, मुनेश त्यागी, आशु शर्मा, जोनी पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed