{"_id":"5b3919214f1c1b2e168b54ca","slug":"131530468641-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग, जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग, जुलूस निकाला
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग, जुलूस निकाला
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बसपा के पूर्व एमएलसी और उनकी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छुटमलपुर में जुलूस निकाल कर ज्योति किरण चौक पर धरना दिया। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम सदर और एसपी देहात पहुचे। उन्हें सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। चेतावनी दी गई कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार सुबह दस बजे हिंदू संगठन कार्यकर्ता कसबे के मनकामेश्वर शिव मंदिर में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। यहां हुई बैठक में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक पंकज भैय्या ने कहा कि हाजी इकबाल के जेल जाने और यूनिवर्सिटी बंद होने तक आंदोलन चलेगा। पंकज भैय्या ने कहा कि हाजी इकबाल को सात दिन में जेल ना भेजा तो होगा उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि एक दर्जन मुकदमों में नामजदगी होने के बाद भी पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रुप में ज्योति किरण चौक पर पहुंचे। जहां वे सड़क के बीचोबीच धरने पर बैठ गए। यहां वे एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
इस दौरान हिंदू युवा सेना के प्रदेश संगठन मंत्री विकास चौधरी और राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष नितेश काम्बोज ने कहा कि हाजी इकबाल ने किसानों की जबरदस्ती जमीन कब्जा रखी है। इससे सभी किसान पीड़ित है। भाजपा युवा नेता गौतम चौधरी और संयुक्तहिंदू संघर्ष समिति के दिव्यांश पंडित ने कहा कि यूनिवर्सिटी में धर्म के आधार पर शिक्षा दी जा रही है और हिंदू छात्रों का उत्पीड़न किया जाता है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोंटी सैनी, जोनी सैनी कृष्णा सैनी, नरेश सैनी, कुनाल राणा, विक्की राणा, विनय काम्बोज, विजय वाल्मीकि, दीपक, संजय बजरंगी, अंकुर सैनी, सतेंद्र मलिक, विनय राणा, दीपक सैनी, राकेश सैनी, रोहताश सैनी, संजय कुमार, पंकज कंबोज, नरेंद्र कुमार, शुभम सैनी, मोहित कांबोज, प्रदीप राठौर, रवि कांबोज, सुनील सैनी आदि रहे। करीब आधा घंटा बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और एसडीएम सदर संगीता मौके पर पहुंची। उन्हें आंदोलनकारियों ने सीएम को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापिस लौट गए।