फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला शक्ति को मजबूत करेगी हिंजामं की वीरांगना वाहिनी

महिला शक्ति को मजबूत करेगी हिंजामं की वीरांगना वाहिनी

Sun, 03 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
महिला शक्ति को मजबूत करेगी हिंजामं की वीरांगना वाहिनी
महिला शक्ति को मजबूत करेगी हिंजामं की वीरांगना वाहिनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी ने छात्राओं के साथ होनी वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताते हुए महिला शक्ति को मजबूत करने का संकल्प लिया है। इसके लिए शीघ्र ही एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

रविवार को देवीकुंड परिसर में वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष शुभलेश शर्मा ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त व निडर बनाने के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए वीरांगना वाहिनी के पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जिला महामंत्री रजनी राणा ने कहा कि महिलाओं पर निरंतर हमले बढ़ रहे हैं। जिसमें दहेज लोभियों के द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं को तंग व परेशान करने का काम किया गया है। वीरांगना वाहिनी जनपद में पीड़ित महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के साथ-साथ संगठन का विस्तार भी करेगी। नगराध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि देवबंद नगर को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में वाहिनी सक्रिय भूमिका निभा सके। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर पीड़ित महिलाएं मदद मांग सकती हैं। अध्यक्षता अमित धीमान व संचालन शाल्वी माहेश्वरी ने किया। इस मौके पर रेणु वर्मा, इंद्रा, बीना माहेश्वरी, इशिका पुंडीर, रीना शर्मा, ममता, मुनेश त्यागी, अनिल आत्रेय, आशु शर्मा, विजेता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed