{"_id":"5b1049894f1c1b956e8b5a81","slug":"131527794057-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में तबस्सुम की जीत पर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में तबस्सुम की जीत पर मनाया जश्न
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव में तबस्सुम की जीत पर मनाया जश्न
सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम की जीत पर सपाइयों ने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। विपक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उपचुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की।
बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर जश्न के दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके गठबंधन प्रत्याशी को भारी जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि उप चुनावों ने साफ कर दिया कि अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा के फरेब को समझ गई है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस की एकजुटता के सामने भाजपा की हनक नहीं चली। नकुड़ विधानसभा सीट प्रभारी फकीरचंद नागर ने कहा कि अब भाजपा का स्वांग चलने वाला नहीं है। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा, पुष्पेंद्र चौधरी और ओमी पंवार सहित अन्य ने विचार रखे।
प्रवीण बादूखेडी, प्रिया शर्मा, मुस्तफा नवाजपुर, जबर सिंह, जितेंद्र त्यागी, महजबीं खान, आयुषी सिंह, अमित कांकरकुई, नबाव यादव, नुसरत साबरी, बलेंद्र चौधरी, बबलू चौधरी अर्जुन पंडित, हसीन कुरैशी आदि रहे। उधर, सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने भी तबस्सुम बेगम की जीत मिठाई बांटी। डॉ. अजय कुमार, रविदत्त, सोनी कुमार, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, रामपाल, छोटेलाल आदि रहे।