{"_id":"5b085eb74f1c1bf16e8b4982","slug":"131527275191-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने विद्युत घोटाले की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने विद्युत घोटाले की जांच कराने की मांग
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। किसानों ने विद्युत निगम पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए निगम में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच कराए जाने की मांग की।
सढोली हरिया के किसानों ने शुक्रवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलकर बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने 333 किसानों को निजी नलकूपों के लिए बिजली के कनेक्शन जारी किए, खंभे लगवाए और उनसे हर माह रसीद देकर बिल लिए गए। अब उन कनेक्शनों को फर्जी बताकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसानों ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। किसानों ने गन्ना भुगतान कराए जाने, ऋण मोचन संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में किसान नेता साकेश चौधरी, अरुण राणा शामिल रहे।