{"_id":"5b085eae4f1c1b886e8b4a3e","slug":"131527275182-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के दूसरे जुमा में रोजेदारों ने सजदे कर दुआएं मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के दूसरे जुमा में रोजेदारों ने सजदे कर दुआएं मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर) । मुकद्दस रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए नगर और देहात क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे कर हाथ फैलाकर आपसी सौहार्द और अमन की दुआएं मांगी।
पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ रही। प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में कारी मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, जामा मस्जिद में दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी, छत्ता मस्जिद में मौलाना अरशद मदनी ने जुमे की नमाज की विशेषताओं पर रोशनी डाली। नमाज से पूर्व जामा मस्जिद में मुफ्ती आरिफ ने कहा कि रोजा रखकर हर बुराई से दूर रहना और अल्लाह की इबादत में वक्त गुजारना रोजा होता है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों के लिए बरकतों और रहमतों का दरवाजे खोल देता है। नमाज के उपरांत मस्जिदों में रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनो-अमान, भाईचारा और बारिश के लिए दुआ की। उधर, राज्जुपुर, गोपाली, थीतकी, सांपला, लबकरी, बन्हेड़ा खास, मानकी आदि गांवों की मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा कर दुआएं मांगी।