{"_id":"5ad8df8a4f1c1b80028b5779","slug":"131524162442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबे कुचले वर्ग के उत्थान में जुटें राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबे कुचले वर्ग के उत्थान में जुटें राजपूत
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्षत्रिय महासभा की बैठक में बिरादारी के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती को सादगीपूर्ण तरीके से गांव दर गांव मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह बुराइयों को छोड़ महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों पर चलते हुए समाज के निर्बल वर्ग की मदद को सदैव तैयार रहें।
महासभा के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर भारत माता की रक्षा की थी। यह चिंता की बात है कि वर्तमान में हमारे युवा महाराणा प्रताप के आदर्शों को भूलते जा रहे हैं। ठा बसंत राणा और डा. देवराज सिंह पुंडीर ने कहा कि दहेज प्रथा, डीजे, ज्यादा बारात आदि सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करने के लिए बिरादरी के लोग आगे आएं। बैठक में नाथी सिंह पुंडीर, रिषीपाल राणा, दुष्यंत एडवोकेट, कृपाल सिंह राणा, अशोक राणा, प्रदीप चौहान, रजत राणा, परविंद्र राणा, शीशपाल राणा, अशोक राणा, जसबीर सिंह, मोहन राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा आदि मौजूद रहे।