{"_id":"5acfa0624f1c1b533d8b4d28","slug":"131523556450-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के सामने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के सामने रखीं समस्याएं
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने विभिन्न संगठनों ने अपनी समस्याएं रखी और ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष धन प्रकाश कश्यप ने ज्ञापन देकर कहा कि कश्यप समाज भाजपा के साथ तन-मन-धन से जुड़ा है। 17 पिछड़ी जातियों के लोग दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। इनके अनेक समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जाए। उन्होंने भगवान महर्षि कश्यप के नाम पर महानगर में किसी चौक का नाम रखने की मांग की। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने ज्ञापन देकर मांग की कि आंगनबाड़ियों को सम्मान जनक वेतन दिया जाए। मांगो को लेकर आंगनबाड़ियां आंदोलन कर चुकी है। मगर, सरकार ने उनकी नहीं सुनी। जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता तो आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा नेता विरेंद्र गुर्जर ने पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने और मूलभूत सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिए।