{"_id":"5ab942d14f1c1b094a8b768b","slug":"131522090705-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण सील करने पहुंची टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण सील करने पहुंची टीम का विरोध
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध निर्माणों को सील करने पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। चूंकि पुलिस साथ थी। ऐसे में प्राधिकरण की टीम निर्माणों को सील करके ही लौटी। प्राधिकरण की कार्रवाई से एक बार फिर शंकलापुरी मार्ग पर कटी अवैध कॉलोनियां और अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप है।
प्राधिकरण सचिव ने बताया कि शंकलापुरी मार्ग पर संजय वर्मा के द्वारा श्यामनगर में भूतल पर करीब 120 वर्ग गज में तीन कमरे, किचिन, शौचालय, तीन दुकानें और अन्य निर्माण किया हुआ है। मामले की जांच की गई तो निर्माण अवैध पाया गया। उक्त निर्माण को सील करने के आदेश जारी किए गए थे। 26 मार्च को प्राधिकरण की टीम निर्माण को सील करने पहुंची। मकान स्वामी ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस बल के मौजूद होने की वजह से मकान मालिक ज्यादा विरोध नहीं कर सका। इसके बाद भवन को सील कर दिया गया। गऊशाला रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी में अश्वनी गुप्ता के द्वारा 15 गुणा 30 भूखंड पर दो कमरे, किचिन और बाथरूम आदि बनाए हुए थे। जांच में यह निर्माण भी अवैध पाया गया, जिसे सोमवार को सील किया गया।